There are no items in your cart
Add More
Add More
Item Details | Price |
---|
पौधों के रोग:
किसान होना आसान बात नहीं है, किसानों को बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती पौधों को होने वाली बीमारियां है। जिस पौधे में रोग लग जाता है,कवक ऊर्जा के रूप में उन पौधों से खाना लेते हैं। जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं। फसलों पर लगने वाली बीमारियां भारी नुकसान के लिए जिम्मेदार होती हैं, अधिकांश किसान बड़े नुकसान से प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि उन्हें उनकी फसल के लिए एक निश्चित बीमारी का सही समाधान नहीं मिल रहा है। इस तरह की समस्याओं से फसल खराब होती है। या उपज कम होती है, जिसकी वजह से किसानों के फसल उगाने में लगी लागत का बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। आम पौधे की बीमारी को जल्दी पहचानने और उसका उपचार करने के लिए एक स्वचालित तरीका फसलों को बचा सकता है, पैदावार बढ़ा सकता है। और लागत में कटौती कर सकता है।
उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, कृषि ज्ञान कोष खेती और किसानों से जुड़ी आवश्यकताओं को देखते हुए, किसानों के जरूरतों के आधार पर यह ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया हैं। जिसे आप कहीं भी कभी भी खेती से जुड़े कोर्स कर सकते हैं।
इस कोर्स से आप सीखेंगे:-
कृषि ज्ञान कोष प्रशिक्षण उद्देश्य:
कृषि ज्ञान कोष के दृष्टिकोण से, प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य
जागरूक करना
कृषि ज्ञान कोष एक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है। जिसे कृषि उद्यमियों, किसानों, युवा बेरोजगार किसानों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। हम टेक्निकल और पारंपरिक खेती करने की संपूर्ण जानकारी देते है। जिससे कृषि क्षेत्र जुड़े लोग जागरूक रह सके।
कौशल बढ़ाना
कृषि ज्ञान कोष वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने पर विश्वास रखता है। इसीलिए हम कृषि क्षेत्र में एक से अधिक क्षेत्रों में काम करने के लिए किसानों का हमेशा कौशल बढ़ाते रहते हैं।
प्रोत्साहन बढ़ाना
हम कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान करते है ,जिन्होंने हमारा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है।
उत्पादन बढ़ाना
हमारा उद्देश्य कृषिकों को खेती से जुड़े विधियों, बुनियादी आवश्यकताओं, विभिन्न कृषि पारंपरिक और नई तकनीक नवाचारों के साथ स्मार्ट खेती के बारे में सही जानकारी देना है, जिससे उत्पादन अधिक से अधिक हो सके।
लागत कम करना
कई बार किसान को फसलों के होने वाले रोगों की पहचान समय पर नहीं होती, और जब रोग का पता चलता है, तब तक फसल को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। ऐसे होने वाले नुकसान से बचाना और कम लागत में अधिक उपज बढ़ाना कृषि ज्ञान कोष का उद्देश्य है।